Atal Pension Yojana Online Apply: अटल पेंशन योजना (APY), भारत के नागरिकों के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर केंद्रित एक पेंशन योजना है। एपीवाई
के तहत, 60 साल की उम्र में 1,000/- या 2,000/- या 3000/- या 4000 या 5000/- प्रति माह रुपये की न्यूनतम पेंशन की गारंटी ग्राहकों द्वारा योगदान के आधार पर दिया जाएगा। भारत का कोई भी नागरिक एपीवाई योजना शामिल हो सकता हैं।
यह Atal Pension Yojana खासकर उन लोगों के लिए है, जिनके पास स्थिर पेंशन या भविष्य में सुरक्षा की कोई योजना नहीं है। आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Atal Pension Yojana Online Apply के बारे में विस्तार से बताऊंगा, इसके लिए आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पूरा पढना होगा तभी आप इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना क्या है? Atal Pension Yojana
अटल पेंशन योजना लोगों के लिए काफी फायदेमंद सामजिक सुरक्षा स्कीम है। अटल पेंशन योजना में निवेश करने से 60 वर्ष की आयु होने के बाद के खर्च करने के लिए आपको नियमित आय मिलती है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 जून 2015 को की गयी थी। PM Atal Pension Yojana के तहत पेंशन की धनराशि लाभार्थियों के द्वारा किये गए निवेश तथा उम्र के हिसाब से निश्चित की जाती है।
अटल पेंशन योजना 2025 में ना केवल आप कम राशि जमा करवाकर हर माह ज्यादा पेंशन के हकदार हो सकते हैं, बल्कि असामयिक मृत्यु की दशा में अपने परिवार को भी इसका फायदा दिलवा सकते हैं। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी जैसे अमाउंट चार्ट ,रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पात्रता ,जरुरी दस्तावेज़ आदि प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।
अटल पेंशन योजना का उद्देश्य (Atal Pension Yojana)
सरकारी नौकरी में पहले लोगों को पेंशन की टेंशन नहीं होती थी, लेकिन अब प्राइवेट हो या सरकारी नौकरी (सेना को छोड़कर) सभी को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की टेंशन होने लगती है। कई बार तो ऐसा भी होने लगा है कि लोग अपनी जरूरत की चीजें भी पेंशन के चक्कर में नहीं लेते और पैसा इकट्ठा करने में परेशान हो जाते हैं। इसके चलते यह भी हो जाता है कि टैक्स की टेंशन दूसरी तरफ परेशान करने लगती है।
ऐसे में अगर व्यक्ति फाइनेंशियल प्लानिंग के तहत पेंशन स्कीम में पैसा लगाता है तो उसे अपने बुढ़ापे की टेंशन नहीं लेनी होगी। देश में सरकार की ओर से और निजी कंपनियों की ओर से पेंशन योजनाएं लाई गई हैं।
अटल पेंशन योजना के क्या क्या लाभ है? Atal Pension Yojana Benefits 2025
- अटल पेंशन स्कीम की सबसे खास बात है कि यह योजना सरकार की ओर से जारी की गई है इसलिए इसकी गारंटी सरकार की है।
- अटल पेंशन स्कीम योजनाधारक की मृत्यु के बाद भी चालू रहती है पेंशन, यानी योजनाधारक के ऊपर आश्रित को भी इस योजना का लाभ मिलता है।
- मृत्यु के बाद पति या पत्नी को यह पेंशन मिलती रहेगी।
- अगर अटल पेंशन योजना में निवेश किया जाता है, तब 60 वर्ष की आयु से लेकर बाकी जीवन काल तक 1,000 रुपये प्रति माह से लेकर 5,000 रुपये प्रति माह की पेंशन मिलेगी, यानी अटल पेंशन योजना में पेंशन 1,000, 2,000, 3,000, 4,000 या 5,000 रुपये प्रति माह तक मिलती है।
- पति या पत्नी के निधन के बाद जमा राशि (जो भी 60 वर्ष की आयु तक जमा हो गयी थी) नोमिनी को दे दी जाती है।
- इसका एक लाभ यह है कि यदि योजना के समय से पहले ही स्कीम धारक की मृत्यु हो जाती है तब, जमा राशि नोमिनी को दे दी जाती है।
- इतना ही नहीं, इसमें पत्नी (पति अगर पत्नी स्कीम धारक है तब) को स्कीम चालू रखने की भी छूट होती है। वह 60 वर्ष की आयु तक योजना में पैसा जमा कर स्कीम चालू रख सकती है और फिर उसका पूरा लाभ उठा सकती है।
- इस योजना के लिए राशि सालाना, छमाही, त्रैमासिक या फिर मासिक दी जा सकती है। अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आपको कितनी पेंशन मिलेगी, यह बात आपकी योगदान राशि और योजना में प्रवेश की आयु पर निर्भर करती है।
- इस योजना का एक और लाभ है कि 60 वर्ष की आयु से पहले अटल पेंशन योजना का खाता बंद किया जा सकता है। 60 वर्ष की आयु से पहले निधन या किसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अटल पेंशन योजना खाता बंद किया जा सकता है।
- योजना में खाताधारक को पैसा जमा करने पर टैक्स में भी छूट मिलती है। अटल पेंशन योजना में निवेश के लिए धारा 80 सीसीडी (1) और धारा 80 सीसीडी (1 बी) के तहत टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं। धारा 80 सीसीडी (1) के तहत, आप अपनी वार्षिक आय के 20% तक के लिए अटल पेंशन योजना में निवेश के लिए टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं।
Bank of baroda se Personal loan kaise le: बैंक ऑफ बड़ौदा 2 लाख तक का पर्सनल लोन लोन कैसे लें
Atal Pension Yojana Online Apply करने के आवश्यक डाक्यूमेंट्स और पात्रता
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए तथा बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- आवेदक का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र
- स्थायी पता का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
Atal Pension Yojana कितनी है?
पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी, यह बात उसके निवेश पर निर्भर करती है। इस योजना के अंतर्गत अगर कोई व्यक्ति रोज़ाना 7 रूपये बचाकर महीने का 210 रूपये का निवेश करता है तो वह सालाना 60 हज़ार रूपये तक पेंशन प्राप्त कर सकता है। यह निवेश व्यक्ति को 18 वर्ष की आयु से करना होगा।
अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट (Atal Pension Yojana Chart)
Age of entry | Years of contribution | First Monthly pension of Rs.1000/- | Second Monthly pension of Rs.2000/- | Third Monthly pension of Rs.3000/- | Fourth Monthly pension of Rs.4000/- | Fifth Monthly pension of Rs.5000/– |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
अटल पेंशन योजना ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? Atal Pension Yojana Online Apply
- यदि आप योजना शुरू करना चाहते हैं तो आपको यहां पर दिए गए अटल पेंशन वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
- वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके पास अटल पेंशन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म लिंक दिखाई देगा।
- LINK पर क्लिक करें।
- अब अटल पेंशन योजना form pdf को डाउनलोड करें।
- इस एप्लीकेशन फॉर्म में जो भी जानकारी पूछी गई है उसको ध्यानपूर्वक भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अटल पेंशन योजना form pdf – Click Here
अटल पेंशन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?
- जो इच्छुक व्यक्ति प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं वह सबसे पहले अटल पेंशन योजना के नियम जान लें।
- इसके बाद किसी भी राष्ट्रीय बैंक में अपना बचत खाता खुलवा ले।
- उसके बाद प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आधार कार्ड ,मोबाइल नंबर आदि भर दीजिये।
- आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात् बैंक मैनेजर के पास जमा कर दीजिये। इसके बाद आपके सभी पत्रों का सत्यापन कर अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आपका बैंक खाता खोल दिया जायेगा।
Atal Pension Yojana Contact Details
- अटल पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाएं।
- संपर्क फ़ॉर्म विकल्प पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
- पृष्ठ खोलें और सभी आवश्यक संपर्क विवरण देखें।
अटल पेंशन योजना में सहायता के लिए आप टोल फ्री नंबर 18008891030 पर कॉल कर सकते हैं ग्राहक सेवा की टीम आपकी पूरी सहायता करेगी यदि आपको कोई और भी समस्या है तो आप उनसे पूछ कर अपनी समस्या का निवारण कर सकते हैं।
Conclusion
हमने इस आर्टिकल में Atal Pension Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आप यह आर्टिकल अपने दोस्तों तथा फैमिली मेंबर्स के साथ अवश्य शेयर करें और ऐसे ही योजनाओं के बारे में जानकारी पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहें।