रॉयल एनफील्ड की बुलेट बाइक भारत मे सबसे लोकप्रिय बाइक्स में से एक है, जितना क्रेज़ भारत मे इस बाइक का देखा जाता है उतना शायद ही किसी अन्य बाइक का देखने को मिलता है। भारतीय युवा रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक 350 का दीवाना है जिसका पता इस डेटा से चलता है कि जनवरी 2024 में रॉयल एनफील्ड की बुलेट बाइक के 76,187 यूनिट सभी सेगमेंट में बिकी थी जबकि पिछले साल इसी महीने रॉयल एनफील्ड बुलेट के 68,183 यूनिट बिके थे जिससे पता चलता है कि इस साल करीब 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर से यूनिट्स बिकी है।
Bullet Bike 350 Price In India
आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि भारत के अलग अलग राज्यो में आपको इस बाइक के अलग अलग प्राइस देखने को मिल सकते है जोकि अलग अलग कारणों से होता है। हमने यहां भारत के कुछ बड़े शहरों के रॉयल एनफील्ड बुलेट के प्राइस बताएं है।
दिल्ली में बुलेट बाइक का प्राइस (Military Red and Military Black)
- एक्स शोरूम प्राइस – 1,73, 562
- RTO – 14,415
- इन्सुरेंस – 10,703
- ऑन रोड प्राइस इन दिल्ली – 1,98,680
आप देख सकते है कि दिल्ली जैसे बड़े शहर में आपको रॉयल एनफील्ड की 350 बाइक ( Military Red and Military Black) करीब करीब 2 लाख में मिल जाती है। इन सबके अलावा भी अगर आप बाइक लेते समय कुछ add-ons करवाते है तो आपको यह बाइक 2 लाख 10 हजार के आसपास मिल जाती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यदि आप emi पर इस बाइक को खरीदते है वो भी दिल्ली जैसे शहर में तो आपको यह बाइक इतने में पड़ेगी।
यदि आप 50,000 की डाउन पेमेंट करते है और 9.7 % की दर से ब्याज दते हो और emi का समय अंतराल 36 महिने रखते हो तो आपको रॉयल एनफील्ड की यह बाइक Rs 4,777 महीने की emi पर 36 महीनों के लिए मिल जाएगी और इस बाइक पर आपको 23,292 रुपये एक्स्ट्रा ब्याज के रूप में देने होंगे जिसके बाद आपकी इस रॉयल एनफील्ड की 350 बाइक ( Military Red and Military Black) का प्राइस 2,21,972 के करीब हो जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ब्याज दर इससे अधिक भी हो सकती है और आपको ऊपर बताई रकम से ज्यादा पैसे देने पड़ सकते है।
यह भी पढ़े: Toyota Raize SUV 2024 : काफी आधुनिक फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टोयोटा राइज़