CTET Answer Key 2024: CTET के परीक्षा का आंसर की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है। इसके अंतर्गत पेपर 1 और पेपर 2 की उत्तर कुंजी को पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया गया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जो 7 जुलाई 2024 को आयोजित किया गया था। उसके आंसर-की को 24 जुलाई को जारी किया गया है। जिसके बाद अंतिम आंसर-की पर आपत्ति जताने की तिथि 27 जुलाई 2024 थी।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दे की उम्मीदवार द्वारा प्रति प्रश्न पर आपत्ति जताने के लिए 1000 रुपए शुल्क जमा करना होता है। अगर उम्मीदवार की आपत्ति सही निकलती है तभी केंद्रीय बोर्ड द्वारा आपत्ति शुल्क को बैंक खाते में रिफंड किया जाता है। अब इस परीक्षा की ओएमआर शीट को CBSE के ऑफिशियल साइट ctet.nic.in पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। जहां आप नाम और पासवर्ड और जन्मतिथि डाल कर वेबसाइट पर लॉगिन करके आंसर- की का पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर-की आने के उपरांत उम्मीदवार अपने द्वारा परीक्षा में किए गए सवालों के आंसर सही होने के हिसाब से अपने अंको का अनुमान लगा सकते हैं।
CTET Answer Key 2024 डाउनलोड कैसे करें?
सीटीईटी की आंसर-की को पीडीएफ फाइल में अपलोड किया गया है। जिसे डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को पूरा करना होता है।

1- CTET Answer Key के पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम CTET के ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
2 – उसके बाद CTET आंसर- की के लिए वेबसाइट पर दिख रहे लिंक पर क्लिक करें।
3 – वेबसाइट लिंक पर क्लिक करते ही 2024 के CTET के पेपर सेट के आंसर-की का पीडीएफ डाउनलोड करें।
CTET Answer Key 2024 में दिए गए विवरण
CTET आंसर की में निम्नलिखित रूप से विवरण दिए गए हैं। जिनके आधार पर आप आंसर-की के पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
1- विषय कोड संख्या
2- प्रश्न पत्र सेट
3- सही उत्तर
4- परीक्षा का स्तर
CTET आंसर-की के अंकन योजना
इसके अंतर्गत CTET पेपर 1 में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जो पूरे 150 अंक के होंगे तो वही पेपर 2 में भी 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। ये भी 150 अंक के होते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पेपर 1 और पेपर 2 में किसी भी प्रकार का कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होता है।
यह भी पढ़े: CTET 2024 का रिजल्ट हुआ जारी, उम्मीदवार जल्दी से जाकर चेक करें अपना रिजल्ट | CTET Result 2024