CTET 2024 का रिजल्ट हुआ जारी, उम्मीदवार जल्दी से जाकर चेक करें अपना रिजल्ट | CTET Result 2024 

WhatsApp Group Join Now

CTET Result 2024: 7 जुलाई को हुए CTET के परीक्षा के रिजल्ट को CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा  बोर्ड ने 31 जुलाई 2024 को जारी किया जा चुका है। जिस भी स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा को दिया है वे इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।

आपकी जानकारी के लिए बताते चले की CTET का फुल फॉर्म केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है।  किसी भी शिक्षण संस्थान में शिक्षक पद की नियुक्ति पाने के लिए सबसे पहले आवश्यक  योग्यताओं में से एक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को अच्छे अंको से पास करना है। CTET की परीक्षा देने के लिए किसी भी प्रकार की कोई लिमिटेशन नहीं है। इस परीक्षा को हर वर्ग के लोग जितनी बार चाहे उतनी बार दे सकते हैं। बता दे, CTET 2024 में इस बार  पेपर 1 में 18.73 फ़ीसदी और पेपर 2 में 16.99 फीसदी उम्मीदवार इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए रिजल्ट में चाहिए कितने मार्क्स | CTET Result 2024

सीटीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को अच्छे अंक से परीक्षा उत्तीर्ण होना बेहद ही आवश्यक है। जिसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को कम से कम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो 150 में से लगभग 90 अंक के बराबर होता है। हालांकि अन्य श्रेणी को अंकों में थोड़ी छूट मिल सकेगी। ओबीसी (पिछड़ा वर्ग)/ एससी (अनुसूचित जाति) / एसटी (अनुसूचित जनजाति) और विकलांग (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों को कम से कम 55% अंक प्राप्त करने ही होंगे। जो 150 में से 82 अंक के बराबर होगा। 

CTET Result 2024
CTET Result 2024

कब हुई थी परीक्षा

सीटीईटी की परीक्षा को पूरे भारत के लगभग 135 शहरों में करीब 20 भाषाओं में कराया गया था। इस परीक्षा को 7 जुलाई 2024 को  दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। पेपर 1 और पेपर 2 को सुबह 9:30 बजे से 12:00 तक कराया गया। तो वहीं दोपहर में 2:00 से 4:30 तक परीक्षा चलती रही। 

CTET Result 2024 कैसे देखें

सीटीईटी 2024 परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1 – सीटीईटी 2024 परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सर्वप्रथम CBSE CTET  के ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। 

Step 2 – वेबसाइट ओपन होने पर CTET Result 2024 July के लिंक पर क्लिक करे। 

Step 3 – मांगी गए पंजीकरण संख्या  यार रोल नंबर  एवं जन्म तिथि को दर्ज करें। 

Step 4 – जानकारी को दर्ज करने के बाद आपका रिजल्ट लैपटॉप के स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

यह भी पढ़े: SSC CHSL Salary Details: Basic pay, In-Hand Salary, Perks

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top