DA Hike August 2024 अपडेट, जाने आखिर कितनी फीसदी बढ़ने वाली है महंगाई भत्ता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

DA Hike August 2024: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी जल्द ही सामने आने वाली है।  जी हां आपने सही सुना है। केंद्रीय कर्मचारियों के मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में जल्द ही बढ़ोतरी होने की बात की जा रही है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कयास यह लगाया जा रहे हैं कि सितंबर माह तक महंगाई भत्ते बढ़ जाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि DA का फुल फॉर्म Dearness Allowance है। जिसे हिंदी में महंगाई भत्ता कहा जाता है। कर्मचारियों का लंबे समय का इंतजार अब खत्म हो चुका है। 1 जुलाई 2024 को महंगाई राहत व महंगाई भत्ता को लागू किया जा चुका है। जबकि पूर्ण रूप से इसे वेतन आयोग की घोषणा नियमानुसार सितंबर या अक्टूबर से लागू की जाएगी। साल 2024 में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA)में 3%  बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। इसके लागू होने के बाद से ही कर्मचारियों को 50% महंगाई भत्ता से 53% DA का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 

सरकार क्यों बढ़ाती है DA?

सरकार ऐसे ही किसी कर्मचारियों को  महंगाई भत्ता नहीं देती है। यह सब कुछ Inflation Data पर निर्धारित होता है। महंगाई भत्ता ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों के आधार पर निर्धारित होता है।  यदि हम इस बार के आंकड़ों की बात करें तो सीधे-सीधे महंगाई भत्ता में  बीते सालों से चार-चार फ़ीसदी की बढ़ोतरी  की गई है। जो अब बढ़कर 50% तक आ चुकी है। हालांकि अगर इसमें और इजाफा हुआ तो यह 53 फ़ीसदी तक बढ़ सकती है। इसके कम होने की संभावना शून्य है। बताते चलें, AICPI Index के माध्यम से तय होने वाला DA का स्कोर फिलहाल 52.91 फीसदी पर है मतलब इसे बढ़ाकर 50 से 53 फीसदी किया जा सकता है।  AICPI इंडेक्स से महंगाई भत्ते की गणना की जाती है। 

DA Hike August 2024
DA Hike August 2024

DA Hike August 2024 से मिलने वाले लाभ

आपकी जानकारी के लिए बताते चले महंगाई भत्ता कर्मचारियों के वेतन पर निर्धारित होता है।  यदि हर बार की तरह इस बार भी महंगाई भत्ता में चार फ़ीसदी की और बढ़ोतरी होती है। तो  कर्मचारियों को किस प्रकार से लाभ प्राप्त होगा यह एक उदाहरण के तौर पर समझते हैं। जैसे एक सरकारी कर्मचारी की सैलरी 70 हजार  है तो उन्हें 2800 रुपए मासिक  और 33,600  रुपए का वार्षिक लाभ प्राप्त होगा। 

यहां आपको बताते चले की, 2019 से लेकर 2024 तक में DA में हर साल चार-चार फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जिसके फल स्वरुप आज सरकारी कर्मचारी व पेंशन भोगियों को 50 फ़ीसदी महंगाई राहत व महंगाई भत्ता में लाभ  प्राप्त हो रहा है। यानी महंगाई भत्ता में कुल मिलाकर अब तक 50 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी की जा चुकी है। भविष्य में यह बढ़कर 53 फीसदी पर पहुंच जाएगा। 

यह भी पढ़े: PM किसान योजना की 18वीं किस्त इस तारीख को होने वाली है जारी | PM Kisan Yojana 18th Installment Date

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top