Palak Mata Pita Yojana 2025 गुजरात सरकार की एक बहुत ही संवेदनशील और कल्याणकारी योजना है, जो राज्य के अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत, जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है या माता का पुनर्विवाह हो गया है, उन्हें ₹3000 प्रति माह की सहायता दी जाती है।
यदि आप जानना चाहते हैं कि Palak Mata Pita Yojana me apply kaise karein, पात्रता क्या है, कौन-कौन से दस्तावेज़ लगते हैं, और आवेदन प्रक्रिया क्या है – तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Palak Mata Pita Yojana Objective (योजना का उद्देश्य)
पालक माता पिता योजना (Palak Mata Pita Yojana) का मुख्य उद्देश्य ऐसे अनाथ बच्चों की परवरिश, शिक्षा और जीवन की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना है|
जिनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं या माता पुनर्विवाह कर चुकी है। यह योजना बच्चों को अपने परिवार जैसा माहौल देने और उनके उज्जवल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाई गई है।
Lakhpati Didi Yojana 2025: लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर?
पालक माता पिता योजना की मुख्य जानकारी (Palak Mata Pita Yojana Overview)
विशेषता | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | Palak Mata Pita Yojana 2025 Apply Online |
शुरूआत की तारीख | 19 अप्रैल 2016 |
राज्य | गुजरात |
लाभार्थी | अनाथ बच्चे (जिनके माता-पिता नहीं हैं या विशेष स्थिति में हैं) |
सहायता राशि | ₹3000 प्रति माह |
भुगतान विधि | DBT (Direct Benefit Transfer) |
अधिकतम आयु सीमा | 18 वर्ष तक |
आधिकारिक वेबसाइट | esamajkalyan.gujarat.gov.in |
Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana
पालक माता पिता योजना पात्रता (Eligibility for Palak Mata Pita Yojana)
इस योजना के लिए पात्रता निम्नलिखित है:
- माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी हो या
- पिता की मृत्यु हो और माँ ने पुनर्विवाह कर लिया हो
- बच्चा 18 वर्ष से कम उम्र का हो
- पालक माता-पिता के रूप में मौसी, चाचा, दादी, दादा, बुआ आदि हो सकते हैं
- पालक माता-पिता की वार्षिक आय:
- ग्रामीण क्षेत्र: ₹27,000 तक
- शहरी क्षेत्र: ₹36,000 तक
- बच्चा नियमित रूप से स्कूल में पढ़ रहा हो
पात्र नहीं माने जाएंगे:
- जिन बच्चों के माता-पिता में से कोई एक जीवित हो और पुनर्विवाह न किया हो
- अनाथालय से गोद लिए गए बच्चे
- स्कूल छोड़ने वाले बच्चे
Read More : Sarkari Yojana – SacchiKhabar
पालक माता पिता योजना के फायदे (Benefits of Palak Mata Pita Yojana)
- ₹3000 प्रति माह सीधे पालक माता-पिता और बच्चे के संयुक्त बैंक खाते में ट्रांसफर
- यह सहायता तब तक दी जाती है जब तक बच्चा 18 वर्ष का नहीं हो जाता
- बच्चों की शिक्षा और परवरिश के लिए यह राशि उपयोग की जाती है
- स्कूल प्रमाणपत्र और मार्कशीट हर साल समाज कल्याण विभाग में जमा करना अनिवार्य
पालक माता पिता योजना आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents Of Palak Mata Pita Scheme)
- बच्चे का आधार कार्ड
- माता-पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र
- पालक माता-पिता का पहचान पत्र
- संयुक्त बैंक खाता पासबुक
- वार्षिक आय प्रमाण पत्र
- बच्चे की स्कूल की वर्तमान अंकसूची और प्रमाण पत्र
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025: किसानों को ₹6000 की मदद, जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
पालक माता पिता योजना आवेदन कैसे करें (How to Apply for Palak Mata Pita Yojana)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
https://esamajkalyan.gujarat.gov.in - New Registration पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- योजना सूची से Palak Mata Pita Yojana चुनें।
- मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म को Submit करें।
- आवेदन स्वीकार होने के बाद, राशि हर महीने DBT के माध्यम से आपके संयुक्त खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
अन्य जरूरी बातें (Important Notes)
- हर महीने की पहली या दूसरी तारीख को भुगतान किया जाता है।
- अगर किसी महीने भुगतान नहीं हो पाया तो वह राशि अगले महीने में जुड़कर दी जाएगी।
- अगर स्कूल प्रमाण पत्र समय पर जमा नहीं किया गया, तो सहायता रोकी जा सकती है।
महत्वपूर्ण लिंक
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें: पालक माता पिता योजना आवेदन पत्र
- ऑनलाइन आवेदन: पालक माता पिता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
निष्कर्ष (Conclusion)
Palak Mata Pita Yojana 2025 गुजरात राज्य के अनाथ बच्चों के लिए एक बहुत ही सहायक और मानवीय योजना है। इसका उद्देश्य बच्चों को पारिवारिक माहौल देना, उनकी शिक्षा और जीवन को स्थिर बनाना है। यदि आप इस योजना के पात्र हैं, तो जल्दी से आवेदन करें और इसका लाभ उठाएं।