SSC gd की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, ssc ने 2025 के gd एग्जाम की डेट्स जारी कर दी है। SSC के इस नोटिस के अनुसार SSC gd 2025 की नोटिफिकेशन 27 अगस्त 2024 को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर निकाली जाएगी। 27 अगस्त 2024 से लेकर 5 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसमे उम्मीदवार योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है। ssc gd 2025 की परीक्षा 2025 के शुरुआती महीनों में होगी। SSC GD 2025 Recruitment से सम्बंधित सारी जानकारी नीचे दी है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के तरह उम्मीदवार परीक्षा पास करने के पश्चात बिभिन्न सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दे सकते है जैसे सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सी.ए.पी.एफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ), सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी) आदि में कांस्टेबल के तौर पर और असम राइफल्स जिसे ए.आर के नाम से भी जाना जाता है में राइफलमैन के तौर पर अपनी सेवाएं दे सकते है।

SSC GD 2025
पूर्वानुमान लगाया जा रहा है कि एसएससी के द्वारा 2025 के लिए gd के 40000 से भी अधिक पद भरे जाएंगे हालांकि 27 अगस्त को आने वाले ssc के आधिकारिक नोटिफिकेशन में इसकी सही जानकारी मिलेगी।
एसएससी जीडी 2025 की परीक्षा जनवरी – फरवरी 2025 में होगी जिसमें अलग अलग विषयों से कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी के इस एग्जाम में प्रत्येक गलत उत्तर पर .25 की नेगीटिव मार्किंग भी होती है अर्थात अगर उम्मीदवार 4 प्रश्न गलत करता है तो उसका 1 सही उत्तर खत्म हो जाएगा और उसका कोई अंक नही मिलेगा। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE) होती है।
CBE होने के पश्चात जो विद्यार्थी उत्तीर्ण हो जाते है उनका फिजिकल टेस्ट होता है जिसको पास करने वाले अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। इन तीनो चरणों को पार करने पर विद्यार्थियों को एसएससी gd में बिभिन्न पदों पर नौकरी करने का मौका मिलता है।
एसएससी gd की परीक्षा में मुख्यता 4 विषय शामिल है – सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता, गणित और अंग्रेजी ग्रामर या हिंदी व्याकरण। प्रत्येक विषय से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 80 प्रश्न जोकि 160 अंको के होंगे। ssc gd cut-off अलग अलग डिपार्टमेंटस में और अलग अलग श्रेणी में अलग अलग होती है।