Tata Curvv EV Launch in India: आज यानी 7 अगस्त 2024 को टाटा मोटर्स लॉन्च करने वाला है अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेगमेंट SUV जिसका नाम है Tata Curvv EV. यह गाड़ी टाटा मोटर्स की पहली एसयूवी कूप होने वाली है जिसे EV और ICE दोनों ही वर्जन में मार्केट में उतारा जाएगा|
हालांकि आज केवल EV मॉडल का ही लॉन्च होने वाला है| आपको बता दे की इस गाड़ी का ICE मॉडल इस साल सितंबर माह में लॉन्च किया जाएगा|
आज सभी car लवर की नजर होने वाली है टाटा की शानदार Tata Curvv EV के लॉन्च पर| चलिए जानते हैं कि क्या खास है Tata Curvv EV मैं| साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि इसकी कीमत क्या होने वाली है|
लॉन्च से पहले जानें Tata Curvv EV के शानदार फीचर्स के बारे में
टाटा कर्व EV की लॉन्च से पहले इसके इंजन, फीचर्स, रेंज, इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन और गियरबॉक्स की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है| इसके अलावा Tata Curvv EV में आपको देखने मिलेगा आर18 अलॉय व्हील्स, ड्राइवर और को ड्राइवर की 6 way एडजेस्टेबल सीट्स, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्पले, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस म्यूजिक सिस्टम|

अगर बात करें सेफ्टी की तो Tata Curvv EV को भारत एनकैप में फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है| इसी के साथ इस गाड़ी के चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स, ईपीएस के साथ ड्राइवर ड्राउजीनेस अलर्ट भी देखने को मिलेंगे|
अन्य मजेदार फीचर्स
- स्टीयरिंग व्हील पर इलुमिनेटेड लोगो
- 2 पोजिशन रियर सीट रिक्लाइन
- इंजन स्टार्ट स्टॉप
- टच कंट्रोल एसी फंक्शन
- क्रोम डोर हैंडल्स
- पैडल शिफ्टर
- नैक्सॉन जैसा डैशबोर्ड
- लेवल 2 एडीएएस
- वेलकम लाइट
- वॉइस असिस्टेड सनरूफ
- नेचुरल लाइट कंट्रोल
कितनी होगी कीमत?
दोस्तों टाटा कर्व EV की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है इसके लिए हमें लॉन्च का इंतजार करना होगा|
हालांकि रिपोर्ट्स की माने तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख रुपए से 20 लाख रुपए के बीच में होने की संभावना है|